दुर्ग

6.48 लाख मीट्रिक टन चावल खरीदी का लक्ष्य
13-Nov-2024 2:44 PM
6.48 लाख मीट्रिक टन चावल खरीदी का लक्ष्य

दुर्ग, 13 नवंबर। जिले में खरीफ वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर 6 लाख 48 हजार 484 मीट्रिक टन चावल खरीदी का लक्ष्य है। जिस लिहाज धान उपार्जन के लिए इस बार कुल 34 हजार गठान बारदाने की जरूरत है। एक गठान में 500 बारदाने होते हैं। इस प्रकार कुल 1 करोड़ 70 करोड़ बारदाने चाहिए। 

धान उपार्जन के लिए 50 प्रतिशत नए तथा 50 प्रतिशत पुराने बारदाने का उपार्जन केन्द्रों में उपयोग किया जाना है। खाद्य नियंत्रक टी.एस. अत्री का कहना है कि 17 हजार 300 गठान बरदाने उपलब्ध है। पुराने बारदाने में 1750 गठान पीडीएस एवं 15 हजार 500 गठान बारदाना मिलर से प्राप्त बारदाना जिले है जो कि जिले में धान खरीदी के लिए जरूरी बारदाने के लिहाज से पर्याप्त है। डीएमओ भौमिक बघेल का कहना है कि समितियों में 50-50 के अनुपात बारदाना भेजे जा रहे हैं। हर समिति को 50-50 गठान बारदाने भेजे जा चुके हैं। 

बड़ी समितियों में 100-100 बारदाने उपलब्ध कराए गए हैं, जहां जरूरत होगी, वहां जरूरत के हिसाब और बारदाने भेजे जाएंगे। बघेल का कहना है कि सिर्फ 10-12 समितियों में पूरे कर्मचारियों के हड़ताल पर होने की वजह से बारदाने नहीं पहुंच पाए हैं। खाद्य नियंत्रक टी.एस. अत्री के का कहना है कि पात्रता के नाम पर धान खपाने वालों पर नजर रखी जाएगी। शासन के निर्देशानुसार इसके लिए टीम बनाई गई है। इस टीम में राजस्व विभाग से संबंधित अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी, मंडी एवं खाद्य विभाग के अधिकारी शामिल है।


अन्य पोस्ट