दुर्ग

पंचायत सचिवों के प्रतिनिधि मंडल ने सीएम से की मुलाकात
09-Nov-2024 2:54 PM
पंचायत सचिवों के प्रतिनिधि मंडल ने सीएम से की मुलाकात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 9 नवंबर। पंचायत सचिवों की एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात कर उनके समक्ष अपनी बात रखी। उन्होंने इस दौरान पंचायत चुनाव आचार संहिता से पहले शासकीयकरण करने मांग रखी। मुख्यमंत्री ने जल्द उच्च स्तरीय चर्चा कर मांग पूरी करने आश्वासन दिया है।

छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ के कार्यकारी अध्यक्ष व दुर्ग जिला अध्यक्ष महेन्द्र कुमार साहू ने बताया कि पंचायत चुनाव आचार संहिता से पूर्व पंचायत सचिवों को शासकीयकरण की सौगात पूर्ण करने सचिव संघ के पदाधिकारीगण सीताराम कर्ष पूर्व प्रांताध्यक्ष, यशवंत आडिल प्रदेश महामंत्री, संतोष यादव सहित अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के पंचायत सचिवों की पीड़ा रखते हुए एक सूत्रीय मांग शासकीयकरण को पूर्ण कराने के लिए निवेदन किया मुख्यमंत्री ने सचिवों की पीड़ा को समझते हुए आश्वस्त किया है कि बहुत जल्दी उच्च स्तरीय चर्चा करके शासकीयकरण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश पंचायत सचिव संघ द्वारा 7 जुलाई को रथयात्रा के दिन इनडोर स्टेडियम रायपुर में छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ के प्रांताध्यक्ष उपेन्द्र पैकरा के नेतृत्व विशाल पंचायत सचिव पदस्थापना दिवस व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह पंचायत मंत्री विजय शर्मा, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े एवं सांसद विजय बघेल (संयोजक भाजपा जन घोषणा पत्र समिति) शामिल थे।

कार्यक्रम में सपरिवार मौजूद पूरे छत्तीसगढ़ के 10500 पंचायत सचिवों ने एक ही शासकीयकरण (जो कि भाजपा घोषणा पत्र व मोदी जी की गारंटी में शामिल है) की मांग रखी थी। तब एक महीने पूर्ण कराने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी की घोषणा किया था। पंचायत सचिवों की मांग चार महीने बीत जाने के बाद भी इसमें अमल नहीं होने ने के कारण सचिवों में निराशाभाव एवं रोष उत्पन्न हो रहा है, बहुत से पंचायत सचिव रिटायरमेंट हो गए व लगातार रिटायरमेंट रहे हैं जो कि शासकीयकरण से वंचित होने से दुखीमन से सेवानिवृत्त हो रहे हैं व आंदोलन की ओर रुख करने मजबूर हो रहे हैं। जिसके कारण पंचायत सचिव संघ के पदाधिकारीगण ने मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकाल करके बहुप्रतीक्षित मांग शासकीयकरण की सौगात पंचायत चुनाव से पूर्व पूर्ण कराने के लिए निवेदन किया।


अन्य पोस्ट