दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 7 नवंबर। जिला साहू संघ द्वारा 33वां युवक युवती परिचय सम्मेलन 17 नवंबर को प्रात: 11 बजे से गोंडवाना भवन दुर्ग में आयोजित किया जाएगा। जिसमें विवाह योग्य युवक युवतियों का वैवाहिक पत्रिका परिचायिका में बायोडाटा प्रकाशित किया जाएगा।
इसके पंजीयन हेतु प्रतिभागी आवेदन पत्र और निर्धारित राशि के साथ ऑफलाइन या ऑनलाइन द्वारा पंजीयन करा सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवंबर को निर्धारित किया गया है। परिचय सम्मेलन के दिन मांगलिक पत्रिका परिचायिका का प्रकाशन एवं विमोचन भी किया जाएगा, जिसमें साहू समाज के प्रदेश भर से विवाह योग्य युवक-युवती का नाम एवं बायोडाटा पत्रिका में प्रकाशित किया जाएगा एवं पंजीकृत विवाहयोग्य युवक युवती द्वारा अपना परिचय मंच के माध्यम से भी दिया जाएगा।
पंजीयन के लिए आवेदन पत्र जिला, तहसील पदाधिकारियों को आवेदन दे सकते हैं। नगद अथवा यूपीआई ऑनलाइन पेमेंट द्वारा भी किया जा सकता है एवं पत्रिका में विज्ञापन के लिए भी संपर्क कर सकते हैं। जिला साहू संघ के अध्यक्ष नंदलाल साहू द्वारा अभिभावकों, पदाधिकारियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कराये एवं पंजीयन के लिए प्रेरित करे जिससे समय एवं धन की बचत होगी। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को इस परिचय सम्मेलन में अवश्य सम्मिलित होने चाहिए। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी राकेश साहू ने दी।