दुर्ग

दुर्घटना में मौत, वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज
07-Nov-2024 4:08 PM
दुर्घटना में मौत, वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 7 नवंबर। चार पहिया वाहन चालक एवं उसके दोस्त की अन्य वाहन से टकराकर हुई मौत वाले मामले में सिरसा चौकी पुलिस ने वाहन क्रमांक सीजी 08 बी 2791 के चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। जांच के बाद आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 106 (1), 285 के तहत अपराध दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि मृतक रेख चंद साहू 3 नवंबर को अपने दोस्त उदय कुमार निषाद के साथ ग्राम बसनी से जामुल अस्पताल दुर्ग चार पहिया वाहन क्रमांक सीजी बीबी 2636 को चलाते हुए जा रहा था। तभी रात्रि 9.30 बजे जय श्री राइस मिल ग्राम चिखली के पास धमधा में रोड पर वह लापरवाहीपूर्वक साइड इंडिकेटर को जलाए बिना एवं जानबूझकर मार्ग को अवरुद्ध कर बिना किसी संकेतक के वाहन क्रमांक सीजी 08 बी 2791 को चालक ने खड़े कर रखा था। इस कारण मृतक रेखचंद साहू व उसके दोस्त उदय कुमार निषाद की वाहन टकरा गयी थी। जिससे वाहन क्रमांक सीजी 07 बी बी 2636 पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी।

 दोनों घायलों को जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। आरोपी वाहन क्रमांक सीजी 08 बी 2791 के चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद किया गया है।


अन्य पोस्ट