दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 6 नवंबर। अहिवारा विधानसभा के विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा मातर पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम करंजा भिलाई में शामिल होकर समस्त ग्रामवासी को मातर दीपावली की शुभकामनाएं देकर ग्रामवासियों को उपहार स्वरूप शीतला मंदिर भवन निर्माण महतारी सदन के लिए भवन और टोपसिंह साहू को बैटरी युक्त ट्राइसाइकिल प्रदान करने की घोषणा की गई। साथ गांव के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर सरपंच अशोक साहू, अहिवारा नगर पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार, जितेन्द्र यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष जेवरा परिक्षेत्र शिक्षक राम, ईश्वर साहू, ओमप्रकाश साहू, छतर लाल साहू, भुनेश्वर साहू, पुराणिक साहू, जय बजरंग सेवा समिति के समस्त सदस्य और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। जय बजरंग सेवा समिति के अध्यक्ष डबबू ठाकुर ने प्रतीक चिन्ह भेंट कर समस्त अतिथियों को सम्मानित किए।