दुर्ग

ट्रांसफार्मर के खुले तार की चपेट में युवक की मौत
06-Nov-2024 4:12 PM
ट्रांसफार्मर के खुले तार की चपेट में  युवक की मौत

भिलाई नगर, 6 नवंबर। जामुल थाना क्षेत्र अंतर्गत मुड़पार मोहल्ले में घर के बाहर नाली सफाई करते समय युवक की करंट लगने से मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि सोमवार को मिथुन अपने घर के पास नाली साफ कर रहा था। नाली के पास ही ट्रांसफॉर्मर भी लगा हुआ है। सफाई के दौरान मिथुन ने ध्यान नहीं दिया कि ट्रांसफार्मर की तार खुली हुई हैं। ट्रांसफार्मर के खुले तार की चपेट में उसकी मौत हो गई।

जब लोगों ने उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को मिथुन के शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

परिजनों ने मिथुन की मौत के लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की। परिजनों का कहना है कि कई बार बिजली विभाग में शिकायत की गई कि ट्रांसफार्मर से खुले तार निकले हुए हैं। उसमें रात में चिंगारी भी निकलती है। यदि बिजली विभाग के अधिकारी समय पर आकर उसको सुधार देते और खुली तार को बंद कर देते तो मिथुन की मौत नहीं होती।


अन्य पोस्ट