दुर्ग

7 जुआरी पकड़ाए
06-Nov-2024 3:58 PM
7 जुआरी पकड़ाए

दुर्ग, 6 नवंबर। मोहन नगर थाना अंतर्गत अंबे लॉज के कमरे में समूह बनाकर जुआ खेल रहे सात आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों के पास से 51,400 रुपए नगद रकम एवं ताश पत्ती जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 5 के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक सात आरोपी अंबे लॉज के रूम नंबर 110 में जुआ खेल रहे थे जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी सुनील यादव निवासी विजयनगर दुर्ग, राहुल कुमार लाखे निवासी लुचकी पारा दुर्ग, राहुल जैन निवासी पोलसाय पारा, वरुण जोशी निवासी शंकर नगर, प्रभात सिंह निवासी शनिचरी बाजार, मोहम्मद तनवीर अहमद निवासी शनिचरी बाजार, अजय यादव निवासी नयापारा चौक को पकड़ा।


अन्य पोस्ट