दुर्ग

इलाज बाद डॉक्टर ने मांगी फीस तो शराब पीने के लिए मांगने लगा रुपये, मारपीट
05-Nov-2024 7:08 PM
इलाज बाद डॉक्टर ने मांगी फीस तो शराब पीने के लिए मांगने लगा रुपये, मारपीट

घटना सीसीटीवी में कैद, आरोपी मरीज की तलाश रही पुलिस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 5 नवंबर। भिलाई के खुर्सीपार स्थित आईएमआई हॉस्पिटल के संचालक पर कुछ लोगों ने मारपीट करते हुए अचानक हमला बोल दिया। यह पूरी घटना 2 नवम्बर देर रात की है। राजेश कुमार ने खुर्सीपार थाने में लिखित में शिकायत दर्ज कराई और बताया कि राजीव नगर का रहने वाला अमित मौर्य ने उनके साथ मारपीट की है।  घटना का सीसीटीवी फुटेज भी इस मारपीट की कहानी बयां कर रहा है नतीजतन पुलिस आरोपी मरीज की तलाश में जुट गई है।

पीडि़त डॉक्टर राजेश कुमार ने पुलिस को बताया कि आरोपी देर रात उनके अस्पताल आया था, उसके पैर में चोट लगी हुई थी, उसे भर्ती होने के लिए कहा गया। मगर उसने भर्ती होने से मना कर दिया, जिसके बाद प्राथमिक इलाज का खर्च 700 रुपए मांगा गया, तो अमित मौर्य ने आक्रोशित होकर डॉक्टर के साथ गाली गलौज की और उसे जान के से मारने की धमकी देने लगा।

अमित मौर्य ने डॉक्टर से कहा कि वह उल्टा एक हजार रुपए उसे दे क्योंकि उसे और शराब पीना है। डॉक्टर ने मना किया तो उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। यह पूरा वाकिया सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। मारपीट से डॉक्टर की आंख, सीने और पेट में चोट आई है।

फिलहाल इस पूरे मामले पर अब खुर्सीपार पुलिस अमित मौर्य की पतासाजी कर रही है।


अन्य पोस्ट