दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 5 नवंबर। नगर निगम दुर्ग में नव पदस्थ आयुक्त सुमित अग्रवाल ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। तत्कालीन आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने नये आयुक्त सुमित अग्रवाल को प्रभार सौंपा। आयुक्त श्री अग्रवाल का निगम में स्वागत करने के लिए आला अधिकारी मौजूद रहें। सभी अधिकारी/ कर्मचारियों ने आयुक्त को बधाई दी। महापौर धीरज बाकलीवाल से मुलाकात करने उनके बंगले एफ 4 पहुंचे।
इस अवसर पर महापौर धीरज बाकलीवाल ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी। आयुक्त सुमित अग्रवाल 2013 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी है। इससे पूर्व कांकेर में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रुप मे पदस्थ रहे है। पदभार ग्रहण करने के बाद नगर निगम के अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।
उन्होंने निगम अधिकारियों/ कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर विभागीय कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे एक टीम के रूप में मिलकर उत्कृष्टता और गुणवत्ता के साथ कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर निगम कार्यालय की विभिन्न विभागों का अवलोकन किया और कर्मचारियों से परिचय एवं कार्यों की जानकारी ली। वहीं तत्कालीन आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने अपने कार्यकाल के दौरान सहयोग करने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस दौरान ईई मोहनपुरी गोस्वामी, प्रभारी ईई आर.के. जैन, सहायक अभियंता वीपी मिश्रा, सहायक अभियंता संजय ठाकुर, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, स्थापना शाखा प्रभारी आर.के. बोरकर, लेखा अधिकारी रमाकांत शर्मा, बाजार अधिकारी थानसिंह यादव, निज सहायक आयुक्त शुभम गोइर, श्वेता महलवार, प्रेरणा दुबे सहित अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे।