दुर्ग

बीएसपी कर्मचारी के घर चोरी
05-Nov-2024 2:35 PM
बीएसपी कर्मचारी के घर चोरी

दुर्ग, 5 नवंबर। एक बीएसपी कर्मचारी के सूने मकान का ताला तोडक़र अज्ञात चोर ने जेवरात व नगदी चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर पुलिस मामले में धारा धारा 305,331(4) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही है। भिलाईनगर पुलिस ने बताया कि सडक़ 35 सेक्टर-10 निवासी प्रवीण कुमार(48वर्ष) भिलाई इस्पात संयंत्र मे कार्यरत है।

उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 10 अक्टूबर की सुबह 6 बजे अपने परिवार सहित अपने गृहग्राम जिला बेगुसराय बिहार गया हुआ था। 19 अक्टूबर को पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि आपके घर का ताला टूटा हुआ है। सामान बिखरे पड़े थे। सामान के बारे में प्रार्थी की पत्नी विनिता कुमारी के दीवाली मनाने के बाद 3 नवंबर को घर आने पर पूछताछ करने पर बतायी कि आलमारी में रखे सोने का मंगलसूत्र,हेलमेट एवं नया जुता एवं 1000 नगद अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है।

 


अन्य पोस्ट