दुर्ग
कैरम नहीं खेलने दिया तो बच्ची ने की खुदकुशी
04-Nov-2024 1:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 4 नवंबर। स्मृति नगर चौकी अंतर्गत भाई-बहन ने कैरम नहीं खेलने दिया तो 9 वर्ष की बच्ची ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
स्मृति नगर पुलिस ने बताया कि खम्हरिया गांव के रहने वाले सेवक राम निषाद (60 वर्ष) के 12 बच्चे हैं। उनकी छेटी बेटी पिया नेताम 9 वर्ष अपनी जुड़वा बहन और अन्य के साथ शनिवार सुबह 11 बजे घर में कैरम खेल रही थी। भाई-बहन ने पिया को खिलाने से मना कर वहां से भगा दिया। इसके बाद कमरे के अंदर बेड पर चढक़र परछी में पाइप से रस्सी बांधकर उसने फंदा लगाया और उसमें झूल गई।
परिजनों को जानकारी लगते ही तुरंत उसे शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे