दुर्ग
घर के सामने खड़ी बाइक चोरी
03-Nov-2024 4:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 3 नवंबर। घर के सामने मोटरसाइकिल खड़ी करना प्रार्थी को भारी पड़ गया। मौके का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी ने मोटरसाइकिल की चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस के मुताबिक प्रार्थी कपिल नारायण पांडे नीरज स्कूल के पास वार्ड 3 गया नगर दुर्ग निवासी है। वह प्राइवेट जॉब करता है। 1 नवंबर की सुबह 9:15 बजे उसने अपनी मोटरसाइकिल हीरो पैशन क्रमांक सीजी 07 बी सी 2430 को घर के बाहर लॉक करके खड़ी किया था। घर का काम करने के बाद जब वह बाहर निकला तो देखा उसकी मोटरसाइकिल खड़े किए स्थान पर नहीं थी। उसने अपने स्तर पर आसपास पता तलाश किया, इसके बाद थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। चोरी गए वाहन की कीमत लगभग 25,000 रुपए आंकी गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे