दुर्ग

युवक की मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
03-Nov-2024 4:14 PM
युवक की मिली लाश, जांच में  जुटी पुलिस

दुर्ग, 3 नवंबर। जेवरा सिरसा चौकी अंतर्गत ग्राम कुटेला भाटा में बीती रात एक युवक का शव पुलिस को मिला है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी में रख दिया है। मृतक के पुत्र के आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस मार्ग का कायम कर विवेचना कर रही है। 

पुलिस के मुताबिक रात लगभग एक बजे पेट्रोलिंग पार्टी को कॉल आया कि एक युवक बेहोशी की हालत में रोड के किनारे पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बेहोश युवक यश राम निषाद निवासी कुटेला भाटा को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

जेवरा सिरसा चौकी प्रभारी ने बताया कि यश राम निषाद तीन बच्चों का पिता है और वह मजदूरी का काम करता था। दोपहर लगभग ढाई बजे से वह घर से गायब था, तब से उसके परिवार वाले उसे खोज रहे थे। रात लगभग 10.30 बजे परिवार वालों ने गुम की सूचना दर्ज कराई थी। मृतक यश राम निषाद का एक बेटा अंबिकापुर  मे होने के कारण उसके आने के बाद ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
 


अन्य पोस्ट