दुर्ग

न जमीन की रजिस्ट्री की और न ही रकम वापस, अपराध दर्ज
03-Nov-2024 3:19 PM
न जमीन की रजिस्ट्री की और न  ही रकम वापस, अपराध दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग,3 नवंबर।
रकम लेने के बाद आरोपियों ने ना तो जमीन की रजिस्ट्री की और ना ही रकम वापस की। परेशान होकर प्रार्थी ने इसकी शिकायत थाना में की। न्यायालय के निर्देश पर कोतवाली पुलिस आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

पुलिस ने बताया कि रविन्दर सिंह उम्र 36 वर्ष निवासी शाप नं. 01 सुपेला सब्जी मंडी 9 भिलाई में निवासरत हैं। सब्जी व्यवसायी के द्वारा डोरेलाल, गयाराम साहू, शकुन साहू, रेखा साहू से ग्राम-मुरमुंदा खसरा नं. 1, 39, 46, 49, 66 जो खसरा नं. 63 है, रकबा 05 एकड़ कुल सौदा 30 लाख रुपयें में विक्रय करने का एक इकरारनामा और आम- मुख्तयार नामा 3 जुलाई 2019 को उक्त लोगों के द्वारा किया गया था। उक्त लोगों के द्वारा न तो सब्जी व्यवसाय को पैसे वापस दिये जा रहे थे, और ना ही उक्त भूमि की रजिस्ट्री किया जा रहा था, और अपनी निजी आवश्यकता बताकर उक्त भूमि की ऋण पुस्तिका वापस लें लिये। 

धोखा देने की नीयत से लगभग 02 वर्षों से टाल- मटोल करते रहें, तब सब्जी व्यवसाय द्वारा 21 जनवरी 2021 को उक्त लोगों के खिलाफ एफ.आई.आर. थाना सुपेला में दर्ज कराया गया। सबूत पाये जाने पर उक्त आरोपीगणों के विरुद्ध न्यायालय मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी दुर्ग में चालान प्रस्तुत किया गया।

आरोपीगणों को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने का आदेश पारित किया गया जिसके बीच उक्त आरोपीगणों के परिवार वाले लेखचंद साहू, ओमी राय निवासी साहू कृषि फार्म ग्राम मुरसुंदा तहसील धमधा द्वारा सब्जी व्यवसाय के समक्ष आकर उक्त आरोपीगणों का जमानत पर रिहा कराये जाने हेतु निवेदन किया गया तथा लेखचंद के द्वारा इस बात का पूर्ण रूप से विश्वास दिलाया गया कि रकम 06 माह के भीतर वापस करवा दूंगा। जिसके लिये परिपेक्ष्य मे एक लिखित सहमति पत्र 27 जुलाई 2021 को रविंदर सिंह व लेखचंद साहू के मध्य स्थान न्यायालय परिसर दुर्ग में निष्पादित किया गया था। जिसमें लेखचंद साहू द्वारा इकरारनामा में उल्लेखित किया गया कि आरोपीगण जेल से निकलते ही यथास्थिति उक्त इकरारसुदा भूमि प्रथम पक्षकार को विक्रय 6 माह के भीतर कर देगा। परंतु आरोपियों के द्वारा उक्त इकरारनामा का पालन नहीं किया गया। 

प्रार्थी की शिकायत पर से दुर्ग कोतवाली पुलिस के द्वारा आरोपियों के खिलाफ धारा 420 भादवि का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना लिया गया।
 


अन्य पोस्ट