दुर्ग
राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली शपथ
02-Nov-2024 2:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 2 नवंबर। नगर पालिक निगम भिलाई चरौदा कार्यालय प्रांगण में बुधवार को राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और दायित्वों का बोध कराने वाली शपथ समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा ली गई।
सभी ने शपथ ली कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी प्रयास करूंगा। शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूँ। जिसे लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका।
इस प्रकार निगम कमिश्नर डी.एस. राजपूत सहित उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारियों ने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने अपना योगदान प्रदान करने का सत्यनिष्ठा से संकल्प लिया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे