दुर्ग

मिट्टी के दीयों का अधिक से अधिक करें उपयोग
30-Oct-2024 2:53 PM
मिट्टी के दीयों का अधिक  से अधिक करें उपयोग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 30 अक्टूबर।
धनतेरस, नरक चतुर्दशी एवं दिपावली पर्व पर कुम्हार एवं अंचल के ग्रामीणों द्वारा बनाये गये मिट्टी के दिये का ही उपयोग करें। अभी नगर के सभी क्षेत्रों में कुम्हारों द्वारा बनाये गये दीये का विक्रय किया जा रहा है। बहुत सी ग्रामीण महिलाएं गांव से कुम्हारों के बने दिये लाकर गली, मोहल्लों, कालोनियों में कलश दिया, घड़ा, गुलदान, गुल्लक इत्यादि की बिक्री कर रही है। कलेक्टर ऋृचा प्रकाश चौधरी ने सभी नगर निगम, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों को आदेशित किया कि इस प्रकार के ग्रामीण अंचलों के बने सामग्रियों का अधिकतम उपयोग करें। 

इसी तारतम्य में आयुक्त बजरंग दुबे द्वारा नगर निगम के सभी जोन कमिश्नर, राजस्व अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किये है कि कुम्हारों के बने दिये बेचने वालों का सहयोग किया जाए। अधिक से अधिक लोगों को मिट्टी के बने दिये खरीदने के लिए प्रेरित किया जाए। दिया बेचने वाले कुम्हारों से किसी प्रकार की कर की वसूली न की जाए। नगर निगम भिलाई के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा भी अपने-अपने घरों में ग्रामीण अंचल द्वारा बनाये गये दीयों का ही उपयोग किया जाएगा।

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, महापौर नीरज पाल द्वारा नागरिकों से अपील की है कि ग्रामीण अंचल के बने मिट्टी के दीयों का अधिक से अधिक उपयोग करें। जिस दिये से हम अपने घरो में रोशनी करेंगे, उस दीये को बेच कर जो पैसा मिलेगा, उससे हमारे ग्रामीण अंचल के कुम्हार भाईयों के घरों में भी दीपावली अच्छे से मनेगी।
 


अन्य पोस्ट