दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 30 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज भिलाई इस त्यौहारी सीजन में ग्राहकों की सुविधा के लिए नगर निगम के अधिकारियों व पुलिस विभाग के साथ पावर हाउस बाजार में निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने बताया कि बाजार में आने वाले ग्राहकों को खरीदी करने में कोई दिक्कत न हो इसलिए पार्किंग की व्यवस्था दुरुस्त की गई है।
छावनी थाने में चार पहिया वाहन,पुराना रोजगार कार्यालय में दुपहिया वाहन की पार्किंग इसके अलावा पानी टंकी के पास,थाने के पीछे भी पार्किंग व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि सुरक्ष व सुव्यवस्थआ के लिए जवाहर मार्केर्ट के प्रारम्भ में सहायता केंद्र भी बनाया गया है।
अध्यक्ष गारगी शंकर मिश्रा ने बताया कि निगम के अधिकारियों के साथ मार्किट का जायजा लेकर जहाँ-जहाँ प्रकाश व्यवस्था कमजोर थी वहां हैलोजन प्रकाश की व्यवस्था कराई गई है। उन्होंने बताया कि त्योहारी सीजन में उठाईगिरी चोरी न हो इसलिए पुलिस के अधिकारी नजर बनाए हुए है।
अजय भसीन ने कहा कि भिलाई चेम्बर ग्राहक व व्यापारियों की सुविधा पर हमेशा तत्पर रहता है। यह जानकारी मीडिया प्रभारी शंकर सचदेव ने दी।