दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 30 अक्टूबर। वैश्विक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद का नवाचार अंतर्गत 9वें आयुर्वेद दिवस में बतौर मुख्य अतिथि के रूप पहुंचे विधायक गजेंद्र यादव स्वस्थ एवं निरोगी काया के लिए आयुर्वेद अपनाने उपस्थितजनों को सम्बोधित किए। उन्होंने मौसम के अनुसार फल एवं सब्जियों का आहार में शामिल करने अपील की।
इस दौरान बच्चों को आयुर्वेद का स्वर्णप्राशन कराकर उनके स्वस्थ्य सेहत की कामना की। धमधा नाका दुर्ग स्थित जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में धन्वंतरि जयंती के अवसर पर 9वां आयुर्वेद दिवस आयोजित हुआ। भगवान धन्वंतरि के तैलचित्र पर माल्यार्पण पूजा-अर्चना के पश्चात स्वस्थ और निरोगी काया के लिए आयुर्वेद अपनाने उपस्थितजन को सम्बोधित किए। उन्होंने कहा कि प्रथम सुखी वही जो निरोगी काया। प्रकृति से उत्पादित वस्तुओं को ही भोजन में शामिल करे। सनातन धर्म का बहुत अच्छा पर्व है दीपावली। प्रथम दिन हम सभी स्वस्थ रहे इसलिए भगवान धन्वंतरि का पूजा अर्चना कर जयंती मनाते है। दीप प्रकाश का प्रतिक होता है। प्रकाश ऊर्जा का प्रतीक है, अंधियारे से उजाले की ओर जाते है। इस दौरान अस्पताल के स्टॉफ द्वारा योग करने प्रेरित करते हुए योग के विभिन्न आसनों को क्रमबद्ध तरीके से उसके लाभ को बताते हुए सुंदर मंचीय प्रस्तुति दी गई। इसके पूर्व धन्वंतरि जयंती के अवसर पर छ.ग. शासन आयुष विभाग द्वारा मैं हूँ मेधावी और बलवान क्यूंकि मैं लेता हूँ आयुर्वेद का वरदान पर आधारित कार्यक्रम में नन्हे बच्चों का तिलक आरती से अभिनन्दन कर आयुर्वेद का स्वर्णप्राशन कराकर बच्चे स्वस्थ और सेहतमंद रहे कामना किये। इस दौरान पार्षद कांशीराम कोसरे, पार्षद उषा ठाकुर, मंडल अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष सुनील साहू, उमेश यादव, महेंद्र यादव, संदीप भाटिया सहित अस्पताल के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।