दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 29 अक्टूबर। भारती विश्वविद्यालय के जीवविज्ञान विभाग, आईक्यूएसी प्रकोष्ठ और इको क्लब के संयुक्त तत्वावधान में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर नाटक प्रस्तुति और वेस्ट मटेरियल से दिवाली डेकोर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आरंभ में बॉयोटेक्नोलॉजी की विभागाध्यक्ष डॉ. श्वेता एन. और फूड एंड न्यूट्रिशन विभाग की विभागाध्यक्ष सपना पांडे ने बताया कि चिंता तो हर किसी को होती है परंतु इसे बीमारी के तौर पर पहचानना मुश्किल है। अगर कोई विशेष नकारात्मक विचार या परेशानी बहुत लंबे समय तक बनी रहे और उससे आपके दैनिक जीवन पर असर पडऩे लगे तो यह वाकई खतरनाक है। इस प्रस्तुति का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को यह बताना था कि चिंता इंसान के लिए घातक है। ये मस्तिष्क के साथ ही शरीर को भी नुकसान पहुंचाती है।
नाटक प्रस्तुति में बायोटेक्नोलॉजी विभाग से कुणाल सेन, बरसा प्रियदर्शनी, डिंपल, रागी, जन्तुविज्ञान से प्रेरणा साहू, टेरीना यादव, बेनजीर खोखर, माइक्रोबायोलॉजी से खिलेश्वर खिलोरिया और जसकीरत फूड एंड न्यूट्रिशन सहित सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। वेस्ट मटेरियल से विद्यार्थियों ने दिवाली सजावट समान बनाएं जिसमें प्रांशु शर्मा एमएससी प्रथम सेमेस्टर जंतुविज्ञान ने प्रथम स्थान तथा टेरिना यादव एवं प्रेरणा साहू बीएससी पंचम सेमेस्टर जंतुविज्ञान के विद्यार्थी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में गरिमा बंछोर, बॉयोटेक्नोलॉजी विभाग ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर जंतु विज्ञान विभाग से लीलम चंद्राकर, माइक्रोबायोलॉजी विभाग से प्रियंका सिन्हा और वनस्पति विज्ञान विभाग से युक्ती नॉनहरे सहित लाइफ साइंस विभाग एवं फोरेंसिक साइंस विभाग के समस्त प्राध्यापक एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।