दुर्ग

5 को राज्योत्सव, अफसरों को जिम्मा
29-Oct-2024 3:13 PM
5 को राज्योत्सव, अफसरों को जिम्मा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 29 अक्टूबर। राज्य शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में 5 नवंबर को पुराना गंजमंडी गजपारा दुर्ग में राज्योत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा।

कलेक्टर चौधरी द्वारा समारोह के सफल संचालन के लिए तीन सदस्यीय कार्यक्रम संचालन समिति का गठन किया गया है। जिसमें अरविंद कुमार एक्का अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी, अश्विनी देवांगन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग एवं अरविंद मिश्रा जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग शामिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार समिति के नोडल अधिकारी को सहयोग देने हेतु प्रशासन के विभिन्न अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। अरविंद कुमार एक्का अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी दुर्ग को संपूर्ण कार्यक्रम हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनके सहयोग के लिए बजरंग दुबे अपर कलेक्टर दुर्ग, विरेन्द्र सिंह संयुक्त कलेक्टर एवं हरवंश सिंह मिरी अनुविभागीय अधिकारी दुर्ग को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

सभी प्रभारी अधिकारियों को कार्य आबंटन के अनुसार राज्योत्सव की तैयारी हेतु सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता एवं तत्परतापूर्वक संपादन करने कहा गया है। नियुक्त अधिकारी कार्य संपादन हेतु अपने अधीनस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी अपने साथ लगाएंगे।


अन्य पोस्ट