दुर्ग

सतर्कता जागरूकता सप्ताह समारोह
29-Oct-2024 2:59 PM
सतर्कता जागरूकता सप्ताह समारोह

भिलाई नगर, 29 अक्टूबर। सोमवार को रिसाली स्थित महानिरीक्षक मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल, छत्तीसगढ़ में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 28 अक्टूबर 2024 से 03 नवम्बर 2024 तक चलने वाले सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया गया। 

इस अवसर पर आनन्द प्रताप सिंह, भापुसे, महानिरीक्षक सीमा सुरक्षा बल के दिशा निर्देश पर रमेश कुमार, उपमहानिरीक्षक (पीएसओ) ने सीमान्त मुख्यालय में उपस्थित अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, जवानों को सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत भ्रष्टाचार उन्मूलन करने के लिए निर्वाध रूप से कार्य करने की शपथ दिलाई।

उपमहानिरीक्षक महोदय ने कार्मिकों को बताया कि हम अपने संगठन के विकास और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहते हुए, सामूहिक प्रयासों द्वारा संगठन को गौरवशाली बनाएंगे। उन्होंने जवानों को सिद्धांतों पर आधारित सेवा प्रदान कर अपने कर्तव्यों का पालन पूर्ण ईमानदारी तथा बिना पक्षपात के करने के लिए प्रेरित किया। 
शपथ समारोह में सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी सहित 150 से अधिक जवानों ने शपथ ली।
 


अन्य पोस्ट