दुर्ग

विशेष चिकत्सा शिविर कल
28-Oct-2024 4:29 PM
विशेष चिकत्सा शिविर कल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 28 अक्टूबर। आयुष मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशन एवं संचालनालय आयुष छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन में नवम राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का आयोजन आयुष विभाग जिला दुर्ग किया जा रहा है। जिसमें विभाग द्वारा अंचल के आयुष केंद्रों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक पूरे जिले में आयुर्वेद के प्रति जागरूक करने विभिन्न प्रकार के आयोजन विगत सप्ताह से आयोजित किए जा रहे हैं।

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर धनवंतरी दिवस के दिन 29 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे से विशेष रूप से जिला आयुर्वेद चिकित्सालय, धमधा नाका दुर्ग के प्रांगण में जिले के गणमान्य अतिथियों, नागरिकों व आमजनों की उपस्थिति में चिकित्सा शिविर, प्रदर्शनी व विभिन्न प्रकार के आयुर्वेद जागरूकता संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम स्थल पर मुख्य रुप से प्रधानमंत्री का संबोधन का लाइव स्ट्रीमिंग का भी प्रसारण बड़े स्क्रीन के माध्यम से प्रसारित किए जाएंगे। उपरोक्त कार्यक्रम को सफल बनाने डॉ. दिनेश चंद्रवंशी जिला आयुष अधिकारी ने सभी जनों से अपील की


अन्य पोस्ट