दुर्ग

अल्प बचत सहकारी समिति ने सदस्यों को बांटा लाभांश
28-Oct-2024 4:26 PM
अल्प बचत सहकारी समिति ने सदस्यों को बांटा लाभांश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 28 अक्टूबर। जिला अल्पसंख्यक बचत सहकारी साख समिति मर्यादित दुर्ग प्रधान कार्यालय पुराना बस स्टैंड द्वारा संस्था के अंश धारकों को आमसभा में पांच प्रतिशत लाभांश देने की घोषणा की गई थी जिसके अनुसार संस्था अंश धारकों को संस्था कार्यालय में आमंत्रित कर लाभांश राशि का चेक प्रदान किया गया।

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष रऊफ कुरैशी ने कहा कि अंश धारकों, खातेदारों के सहयोग से संस्था प्रगति की ओर अग्रसर होते हुए फुटकर धंधा करने वालों को सहूलियत के आधार पर ऋण प्रदान कर उनमें बचत की भावना पैदा करते हुए आर्थिक स्वालंबन की ओर अग्रसर करने का प्रयास सहकार भावना से किया जा रहा है। अंशधारकों को लाभांश प्रदान करना इसका उदाहरण है। उन्होंने लोगों से संस्था का अंश धारक बनने की अपील की।

इस अवसर पर संस्था उपाध्यक्ष हाजी हनीफ भिंडसरा, संचालक बहादुर अली थरानी, मकबूल अली, मंजूर अंसारी, शमसुद्दीन थरानी, नदीम आजमी, प्रबंधक बी.आर. श्रीवास अंशधारक, गुलाबचंद सोनी, बदरुद्दीन निशा, महेंद्र ढीमर, भारत भूषण अरोड़ा, वसीम कुरैशी, साबिर चिश्ती, लियाकत अली, नसीम फारूकी, मोहम्मद कमरुल हसन, जमाल खान, शाहरुख अंसारी, शेख जावेद, आनंद कटारिया, शफी खान, एडवोकेट यासमीन अशरफी इत्यादि उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट