दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 28 अक्टूबर। पद्मस्व.पुनाराम निषाद द्वारा स्थापित संस्था लोक कला मंच पंडवानी रिंगनी का वर्ष 2024-29 हेतु पंचवर्षिय चुनाव पर्यवेक्षक ओम प्रकाश निषाद, मुख्य चुनाव अधिकारी राम कुमार वर्मा एवं सह चुनाव अधिकारी गौतम साहू के निर्देशन मे विधि पूर्वक कार्यालय रिंगनी में सम्पन्न हुआ।
चुनाव प्रारंभ के पूर्व पंडवानी समिति के समस्त सदस्यगणों द्वारा मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं पद्मस्व.पुनाराम निषाद के प्रतिमा पर पुष्प एवं तिलक लगाकर श्रद्धांजलि अर्पित पश्चात सभी सदस्यों का गुलाल लगाके स्वागत किया गया। तत्पश्चात चुनाव के पूर्व पर्वेक्षक ओम प्रकाश निषाद द्वारा चुनाव दिशा निर्देश की जानकारी प्रस्तुत किया। चुनाव प्रारंभ करते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी राम कुमार वर्मा ने प्रत्याशीयों से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ किया। समस्त पदों हेतु एक एक नामांकन भरा गया जिससे सभी पद् निर्विरोध घोषित किए गए। सभी ने ताली बजाकर चुनाव का समर्थन किया।
निर्विरोध निर्वाचित होने वालो मे राजकुमार पांडेय(जामुल) अध्यक्ष, हेमलाल साहू (सुरजीडीह) उपाध्यक्ष, रोहित निषाद (रिंगनी) सचिव, सुन्दर लाल पटेल (लिमतरा) सह सचिव, ओम प्रकाश निषाद (मोहलाई)कोषाध्यक्ष, टोमिन बाई निषाद (कोकड़ी) महिला सचिव, किर्ति निषाद (रिंगनी) कार्यालय सचिव,ओम पक़ाश सर्पा (सनौद)अंकेक्षक, श्रीराम निषाद (सनौद)प्रचार सचिव,जगन्नाथ निषाद ( कुम्हारी) कार्यक्रम अधिकारी, राम कुमार वर्मा (भिलाई) मिडिया प्रभारी एवं चेतन लाल देवांगन (पाहंदा) कार्यक्रम निर्देशक निर्वाचित हुए।
पद्मपूनाराम निषाद का नाम रोशन करें । साथ ही नव निर्वाचित अध्यक्ष राज कुमार पांडेय ने भी सभा को सम्बोधित किया। नव निर्वाचित कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश निषाद ने 5 दिसम्बर को समिति द्वारा आयोजित ग्राम कोिडय़ा दुर्ग मे पंडवानी मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम पर प्रकाश डाला।
समिति के सह सचिव सुन्दर लाल पटेल ने आभार व्यक्त करते हुए सभा समापन की घोषणा की। चुनाव मे विशेष रुप से निखादू राम निषाद, अनूप निषाद, रोहित कुमार साहू , त्रिलोक कुमार तिवारी, धन्नूलाल निषाद, संजय कुमार अहिर, घासीदास वर्मा, भूपेश कुमार देवांगन एवं कपिल साहू आदी उपस्थित रहे। यह जानकारी समिति के कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश निषाद ने दी।