दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 26 अक्टूबर। तेज एवं लापरवाहीपूर्वक कार चलाते हुए चालक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। प्रार्थी एवं उसके लडक़े को चोटे आई। प्रार्थी की शिकायत पर पुलगांव पुलिस ने कार चालक के खिलाफ धारा 125 ए, 281 के तहत अपराध दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि प्रार्थी चंद्रभान निषाद ग्राम सलोनी थाना अर्जुंदा में रहता है और मजदूरी का काम करता है। 6 अक्टूबर को वह अपनी मोटरसाइकिल हीरोहोंडा डीलक्स सी जी 07 एल के 3861 में मां ललिता बाई एवं 13 वर्षीय पुत्र रुद्राक्ष को बिठाकर रिश्तेदार के यहां दुर्ग जा रहा था।
दोपहर लगभग 12 बजे भरदा कोनारी मोड़ के पास पहुंचा था। उसी समय पीछे से आ रही कार टाटा टियागो क्रमांक सीजी 24 एस 2357 के चालक ने लापरवाही पूर्वक कार चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे प्रार्थी के हाथ, पसली एवं अन्य हिस्सों में चोटे आई। वहीं उसके पुत्र को पैर में चोटे आई। प्रार्थी को इलाज के लिए शिवालिया हेल्थ केयर हॉस्पिटल गुंडरदेही में ले जाकर भर्ती किया गया।