दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 26 अक्टूबर। दुर्ग शहर अंतर्गत जर्जर हो चुके शासकीय स्कूलों का मरम्मत किया जाएगा। विद्यार्थियों की शिक्षा में जर्जर भवन बाधा न बने इसे देखते हुए विधायक गजेंद्र यादव ने शासन से 4 स्कूलों के भवन मरम्मत कराने 50 लाख की स्वीकृति कराए है। कार्य पूर्ण हो जाने पर पढ़ाई के अच्छी जगह मिल पाएगी। विभिन्न आयोजनों में स्कूल पहुंचने पर शिक्षकों ने विधायक गजेंद्र यादव ने स्कूल परिसर में जर्जर हो चुके भवनों पर ध्यान आकृष्ट कराए थे। इसके कारण बच्चों की बैठक व्यवस्था प्रभावित होने की जानकारी स्कूल प्रबंधन द्वारा दिए थे।
शिक्षकों ने बताया कि दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शासकीय स्कूलों के भवनों के दिवार एवं छत अत्यंत जर्जर हो चुके हैं तथा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है, जिसे देखते हुए इन भवनों के दीवारों एवं छतों के मरम्मत अति आवश्यक है। विद्यार्थियों की शिक्षा में किसी प्रकार की बाधा न आए इसे लेकर विधायक गजेंद्र यादव ने तत्काल प्रस्ताव तैयार कराए और शासन भवन मरम्मत कार्य के लिए राशि स्वीकृति प्रदान कराए है। मरमत कार्य हो जाने के बाद विद्यार्थियों को पढ़ाई की लिए पर्याप्त कक्ष मिल सकेगा।