दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 24 अक्टूबर। रायपुर नाका मुकुट नगर स्थित डीडी फूड्स ऑफिस के सामने खड़ा छोटा माल वाहक वाहन की अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305 (बी) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम खम्हरिया निवासी दुष्यंत देवांगन ने शिकायत दर्ज कराई कि उसका रायपुर नाका मुकुट नगर एमआईजी 32 में डीडी फूड्स के नाम से मिनरल वाटर और पानी फिल्टर का ऑफिस है।
20 अक्टूबर को बजाज कंपनी का छोटा माल वाहक क्रमांक सीजी 07 सी एन 3537 को वाहन चालक हरि साहू द्वारा काम से आने के बाद शाम 7 बजे रायपुर नाका डी डी फूड्स के ऑफिस के सामने लॉक कर खड़ी कर दिया गया था। दूसरे दिन सुबह 10 बजे जब प्रार्थी ऑफिस में आया तब देखा कि उसका माल वाहक वाहन गायब है। अपने स्तर पर पतासाजी करने के बाद प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई।