दुर्ग
युवक की मौत
24-Oct-2024 3:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 24 अक्टूबर। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल युवक की अस्पताल में मौत हो गई। पुलगांव पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 106 (1), 281 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि पैदल जा रहे शिवपारा पुलगांव वार्ड 55 निवासी छगनलाल साहू (35) को 22 अक्टूबर की शाम को स्वराज ट्रैक्टर शोरूम के सामने मेन रोड पर अज्ञात वाहन ने जबरदस्त टक्कर मार दी। इससे छगनलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल के वार्ड बॉय छविराम निर्मलकर की शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे