दुर्ग

लायंस क्लब दुर्ग विजन का सेवा सप्ताह
21-Oct-2024 3:57 PM
लायंस क्लब दुर्ग विजन का सेवा सप्ताह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 21 अक्टूबर। लायन्स क्लब दुर्ग विजन द्वारा 1 अक्टूबर 24 को राष्ट्रीय रक्तदान दिवस पर सूर्य पथ मैथ्स मीडियम स्कूल आदित्य नगर दुर्ग में रक्त की कमी को कैसे घरेलू उपचार से दूर करे, क्या खाएं जिससे रक्त की कमी नहीं हो पर डॉ.संजय जैन, डॉ.अमित जज्ञसी और डॉ. श्रेणिक नाहटा के द्वारा जानकारी दी गई।

 सेवा सप्ताह 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर के मध्य ,2 अक्टूबर को गांधी जी और शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नुक्कड़ नाटक का किया तथा स्वच्छता अभियान के तहत डस्टबिन का वितरण किया गया। इसकी प्रभारी लायन दुर्गेशनंदनी दुबे थीं।

तीन अक्टूबर को अन्नदान महादान में वृद्ध आश्रम में फल और मिठाई वितरित की गई, इसके प्रभारी लायन पी बी सक्सेना थे।

चार अक्टूबर को मोबाइल के दुष्प्रभाव पर दुर्ग पब्लिक स्कूल दुर्ग में डॉ संतोष राय द्वारा जानकारी दी गई जिसमें 10, 11और 12,के 145 बच्चे थे,इसके प्रभारी लायन संजय जैन थे। पांच अक्टूबर को सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल दुर्ग में डॉ अमित जज्ञासी ने 136 बच्चों का नेत्र परीक्षण किया तथा 15 बच्चों को चश्में दिए गए, इसकी प्रभारी लायन दीपा जज्ञासी थीं। छह अक्टूबर को यादव भवन पोटिया दुर्ग में बृहद स्वस्थ शिविर लगाया गया जिसमें 183 मरीजों का मधुमेह व बी पी की जांच की तथा अन्य सामान्य बीमारियों की जांच कर दवाई मुफ्त दी गई। इसके प्रभारी लायन आर के वर्मा थे।

सात अक्टूबर को बच्चों के कैंसर पर जागरूकता के लिए 100 परिपत्र का वितरण समाचार पत्र के माध्यम से किया गया 400 अनुमानित लाभान्वित हुए, इसके प्रभारी लायन डॉ संजय जैन थे। आठ अक्टूबर को सेक्टर 9 मंदिर परिसर में 25 गरीब व्यक्तियों को वस्त्र दिए गए। इसकी प्रभारी लायन विभा गुप्ता थीं। नवरात्रि के कारण समापन समारोह 19 अक्टूबर 24 को श्रीजी माखन मिदुर्ग में किया गया, जिसमें सरगम ग्रुप की संगीत संध्या के साथ सेवा सप्ताह कार्यक्रम प्रभारी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सेवा सप्ताह संयोजक विनती अग्रवाल ने पूरे कार्यक्रमों की जानकारी दी और सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

ध्वज वंदना का पठन लायन दुर्गेशनंदिनी दुबे ने किया, स्वागत भाषण अध्यक्ष पी एम जे एफ लायन मीनाअग्रवाल ने दिया,धन्यवाद ज्ञापन सचिव डॉ.रुचि सक्सेना दिया। लायन पी बी सक्सेना ,रत्नमाला पालिया, सुनंदा स्वामी, निधि जैन, डॉ.संजय जैन, डॉ.श्रेणिक नाहटा,विभा गुप्ता,आर के वर्मा और पारिवारिक सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दी।


अन्य पोस्ट