दुर्ग

मौसम का मिजाज बदलने से किसानों की चिंता बढ़ी
21-Oct-2024 3:57 PM
मौसम का मिजाज बदलने से किसानों की चिंता बढ़ी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 21 अक्टूबर। मौसम का मिजाज बदलने से किसानों की चिंता बढ़ गई है दुर्ग में रविवार को आधा घंटे से अधिक समय तक जोरदार बारिश हुई कई ग्रामों में किसानों खेत में काटकर रखे अर्ली वेरायटी के धान का करपा भी भीग गया।

दुर्ग में शाम गरज चमक के साथ अच्छी बारिश हुई बारिश को लेकर प्राप्त आंकड़े के अनुसार लगभग दस मिमी वर्षा हुई ग्राम कोलिहापुरी, धनोरा, खम्हरिया, चंदखुरी, रिसाली, उमरपोटी में भी अच्छी बारिश होने की जानकारी मिली है ग्राम उमरपोटी निवासी दिवाकर गायकवाड़ ने बताया कि ग्राम में अर्ली वेरायटी के धान फसल की कटाई ने जोर पकड़ लिया है। अनेक किसानों के खेत में काटकर रखे फसल का करपा भीग गया है, अन्य ग्रामों में भी करपा भीगने की जानकारी आई है वहीं जिले के अनेक ग्रामों में बूंदाबादी हुई है, जहां समाचार लिखे जाने तक छिटपुट बारिश जारी थी ग्राम बोरीगारका के किसान वेदनारायण साहू का कहना कि उनके खेतो में धान की फसल तैयार हो गई है, मगर जमीन गिली होने से कटाई नहीं कर पा रहे हैं। उनका कहना है कि यही स्थिति रही तो रही तो धान कटाई प्रभावित हो सकती है।

पिछले दो दिनों से आसमान में बादल छाए हुए है। आज भी दिन भर आसमान में काले बादल छाए रहे और शाम को अचानक बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के अनुसार एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, वहीं गरज चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना बताई गई है विभाग की उक्त चेतावनी के मद्देनजर जिन किसानो ने धान फसल कटाई शुरू कर दी है एवं जिनके खेतो में फसल तैयार हो चुके है उनकी चिंता बढ़ गई।


अन्य पोस्ट