दुर्ग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 20 अक्टूबर। श्री गंजपारा दुर्गा उत्सव समिति गंजपारा द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शरद पूर्णिमा पर्व बहुत ही हर्षोल्लास से मनाया गया। समिति अपनी परंपरा के अनुरूप वर्ष 2024 नवरात्र पर्व सफलता पूर्वक सम्पन्न होने पर शरद पूर्णिमा पर आयोजन सहित समिति की आम सभा की बैठक भी आहुत की गई, जिसमें वर्ष 2024 में सम्पन्न हुए कार्यक्रम पर चर्चा के साथ ही आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। समिति के वरिष्ठजनों, संरक्षकों, सदस्यों द्वारा सफल आयोजन हेतु समिति के अध्यक्ष सहित पूरी कार्यकारिणी को बधाई दी।
तत्पश्चात समिति के संरक्षकों एवं सभी सदस्यों द्वारा आम सहमति से आगामी दो वर्षों के लिए नये अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिनका कार्यकाल दो वर्षों 2025-26 हेतु तय किया गया। समिति के संरक्षक संजय रुंगटा ने पुरानी टीम को यथावत रखने का प्रस्ताव रखा जिसका किशोर जैन ने समर्थन किया। इस प्रकार समिति के पुन: रवि पिडीयार को अध्यक्ष, मनोज शर्मा महासचिव, इस बार दो कार्यकारी अध्यक्ष क्रमश: विकेश मिश्रा, अमित यादव एवं कोषाध्यक्ष जितेंद्र राठी को नियुक्त किया गया। ध्वनिमत से सभी सदस्यों ने इस कार्यकारिणी को अपनी सहमति देते हुए समस्त पदाधिकारी को बधाई एवं सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी। साथ ही समिति द्वारा इस बार समिति के दो पूर्व अध्यक्षों क्रमश: विनित जैन, किशोर जैन को समिति के संरक्षक मंडल में नियुक्त किया। बैठक का संचालन मनोज शर्मा व आभार व्यक्त विकेश मिश्रा ने किया। बैठक में मुख्य रूप से कमलनारायण रूंगटा, संतोष रूंगटा, कृष्ण कुमार दुबे, गौतम जैन, गोपाल शर्मा, रमेश राठी, कैलाश रूंगटा, विनीत जैन, किशोर जैन, अशोक राठी, शैलेष तिवारी, विवेक मिश्रा, सतबीर शर्मा, पंकज रूंगटा, दीपक चोपड़ा, रिषि साहू, मोनू नामदेव, सौरभ पंड्या, आदित्य शर्मा, आलेख दुबे सहित अन्य उपस्थित थे।