दुर्ग
पुन्नी के चंदा आज
20-Oct-2024 2:57 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 20 अक्टूबर। श्री शांति नगर दुर्गोत्सव समिति वार्ड 17, श्याम मंदिर मार्ग, शांति नगर में रजत जयंती समारोह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में 20 अक्टूबर को रात्रि 9 बजे से छत्तीसगढ़ के ख्यातिलब्ध सांस्कृतिक कार्यक्रम पुन्नी के चंदा (चम्पा निषाद कृत) आयोजित है।
उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय बघेल (सांसद दुर्ग) व गजेन्द्र यादव (दुर्ग शहर विधायक) एवं विशेष अतिथि देवनारायण चन्द्राकर (पार्षद ) होंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे