दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 20 अक्टूबर। शासकीय प्राथमिक शाला खोपली के बहुद्देशीय विवेकानंद सभागार में संकुल स्तरीय द्वितीय मेगा पालक शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि ग्राम खोपली के सरपंच मंजू वर्मा, बी. एल. सपहा,प्राचार्य वीणा दुबे, प्रधानपाठक सीएल रघुवंशी,हरिश्चंद्र देवांगन ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना किया गया तत्पश्चात मंच संचालन बिजोरिया मैडम द्वारा अतिथियों के स्वागत सत्कार के बाद शिक्षक गिरीश साहु ने मेगा पालक शिक्षक बैठक के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि सभी पालक जब तक अपने बच्चों के लिए जागरूक नहीं रहेगा तब तक यह कार्यक्रम सफल नहीं हो सकता। उन्होंने बताया कि प्राथमिक,माध्यमिक व हॉयर सेकंडरी की त्रैमासिक परीक्षा के संबंध में जानकारी दिया गया साथ ही नियमित स्कूल आने वाले और कक्षा में प्रथम द्वितीय आने वाले बच्चों को अतिथियों के द्वारा पुरस्कार दिया गया।
प्रधानपाठक छबिलाल रघुवंशी, प्राचार्य वीणा दुबे,शिक्षक मनीष साहु ने क्रमश: प्राथमिक ,मिडिल, हायर सेकंडरी का बच्चों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया और सभी पालकों को बच्चो को नियमित शाला भेजने के लिए प्रेरित किया।
सरपंच मंजू वर्मा ने सभी बच्चों को मन लगाकर पढऩे और पालकों को बच्चों को नियमित शाला भेजने की बात कही। प्राथमिक शाला खोपली के बच्चों के द्वारा छत्तीसगढ़ी गहनों ,हायर सेकंडरी के बच्चो द्वारा छत्तीसगढ़ी व्यंजन की प्रदर्शनी लगाया गया जिसका पालकों और अतिथियों ने लुत्फ उठाया।
इस कार्यक्रम में खोपली के सरपंच मंजू वर्मा,प्राचार्य वीणा दुबे, प्रधानपाठक छबिलाल रघुवंशी, हरिश्चंद्र देवांगन,संकुल समन्वयक इंद्रेश बंजारे, अध्यक्ष शाला विकास एवं प्रबंध समिति बी एल सपहा शाला प्रबंधन समिति अरुण गेंनड्रे, पूरण देशलहरे विधायक प्रतिनिधि,अखिलेश चंद्राकर पालक शिक्षक समिति,शिक्षक गिरीश साहू,मनीष साहु,दीपक साहु,संतोषी कश्यप,रामेश्वरी चंदेल,कुमार साहु रोशनी चंद्राकर,माधुरी राय बिजोरिया,कल्पना द्विवेदी,आरती महिपाल, के.शारदा मूर्ति सहित लगभग 115पालक उपस्थित थे।