दुर्ग

शराब के लिए रुपये नहीं देेने पर मारपीट, पड़ोसी गिरफ्तार
19-Oct-2024 2:16 PM
शराब के लिए रुपये नहीं देेने पर मारपीट, पड़ोसी गिरफ्तार

भिलाई नगर, 19 अक्टूबर। पड़ोसन ने शराब पीने के लिए रूपये नहीं दिए तो आरोपी मारपीट करने लगा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार पुरानी भिलाई थाना अंतर्गत 36 वर्षीय महिला ने पड़ोस में रहने वाले युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला भोलादास मानिकपुरी (31 वर्ष) शराब पीकर आए दिन उसके साथ गाली गलौज कर शराब पीने के लिए रूपये की मांग कर वाद विवाद करता है। घटना दिवस उसने आरोपी को रूपये देने से मना किया तो जान से मारने की धमकी देते हुये आरोपी ने महिला से मारपीट की। थाना प्रभारी पुरानी भिलाई महेश कुमार ध्रुव के द्वारा टीम बनाकर आरोपी की पता तलाश कर उसे चंद घंटे के भीतर आज गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने अपराध कारित करना कबूल किया। 
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश कर केन्द्रीय जेल दुर्ग में निरूद्ध किया गया है।
 


अन्य पोस्ट