दुर्ग

पीआईसी की बैठक में करोड़ों के कार्य स्वीकृत
18-Oct-2024 2:24 PM
पीआईसी की बैठक में करोड़ों के कार्य स्वीकृत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 18 अक्टूबर। नगर पंचायत उतई में पीआईसी की बैठक नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेंद्र हिरवानी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। नगर में लगभग 223.98 लाख के विकास कार्यों की स्वीकृति किया गया।

इसमें 15वें वित्त अंतर्गत वार्ड न 3 में चंद्राकर हार्डवेयर से पानी  टंकी तक रोड चौड़ी करण 4.33 लाख रु, वार्ड न 2 गोपाल मोबाईल दुकान से कन्या शाला के सामने इंटरलोकिनिंग कार्य 1.64 लाख, वार्ड न 9 गणेश मंदिर के पास रोड चौड़ी करण 4.76 लाख, 15.30 लाख रु से आर सी सी नाली निर्माण, वार्ड न. 8 कडरा तालाब जीर्णोद्धार/सौन्दर्यकरण कार्य 39.71 लाख रु वार्ड न 3 नाऊ डबरी तालाब जीर्णोद्धार/सौन्दर्यकरण कार्य 42.91 लाख, वार्ड न 9 डबरी तालाब जीर्णोद्धार/ सौन्दर्यकरण 28.25 लाख रु, वार्ड न 11 आदर्श नगर डबरी तालाब जीर्णोद्धार/ सौन्दर्यकरण कार्य 24.63 लाख रु, नान मिलियन प्लस सिटी वाटर सेक्टर अंतर्गत निकाय छेत्र मे हेंड पम्प मे ऑटो मेटीक वाटर क्लोरिनेशन सिस्टम 19.95 लाख रु, टाइट ग्रांड ठोस अपशिस्ट प्रबंधन अंतर्गत वाहन उपकरण सामग्री 35.50 लाख की स्वीकृति।

नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेन्द्र  हिरवानी की अध्यक्षता में प्रस्ताव पास किया गया। इस दौरान उपाध्यक्ष  रविन्द्र वर्मा, लोकनिर्माण प्रभारी तोषण लाल साहू, सुरता सिंह गढ़े, किरण गोस्वामी, बीरेंद्र गोस्वामी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेन्द्र नायक, उपभियंता भुवन कौशिक, लुकेश्वरी देवांगन, योगेश साहू की उपस्थिति में प्रस्ताव पास कर शासन को भेजा गया।


अन्य पोस्ट