दुर्ग

युवक ने की खुदकुशी
16-Oct-2024 4:21 PM
युवक ने की खुदकुशी

दुर्ग , 16 अक्टूबर्र। गिरधारी नगर दुर्ग में मंगलवार की दोपहर को 25 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची मोहन नगर पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखवा दिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है।

 जानकारी के मुताबिक 25 वर्षीय गौरव यादव गिरधारी नगर दुर्ग निवासी था। दोपहर में वह अपने घर में अकेले था। इस दौरान उसके पिता जो कि नगर निगम कर्मी है ड्यूटी गए हुए थे। उसकी मां एक मीटिंग में गई हुई थी। छोटा भाई अपनी पत्नी को लेकर ससुराल गया हुआ था। जब परिवार वाले घर वापस आये तो देखे कि उसके कमरे का दरवाजा बंद है। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, पर जब दरवाजा नहीं खुला तब खिडक़ी से झांक कर देखा तो गौरव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। परिवार वालों ने बताया कि वह सुबह से ही शराब पी रहा था लेकिन ऐसा घातक कदम उठा लेगा हमने सोचा नहीं था। मृतक गौरव यादव का विवाह नहीं हुआ था। उसके छोटे भाई का कुछ माह पूर्व ही विवाह हो चुका था।  फांसी लगाने का कारण अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


अन्य पोस्ट