दुर्ग
दुर्ग, 16 अक्टूबर। भारती विश्वविद्यालय के विधि संकाय के तत्वावधान में मूट मेमोरियल तैयारी और मौखिक राउंड तकनीकों पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया।
व्याख्यान हाइब्रिड प्रारूप में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कीट स्कूल ऑफ लॉ, भुवनेश्वर के वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक फैज आयत अंसारी ने अतिथि व्याख्यान दिया। उन्होंने मजबूत मूट मेमोरियल तैयार करने और प्रभावी मौखिक तर्क देने पर अपनी विशेषज्ञता और अंतर्दृष्टि साझा की। व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के लिए छात्रों को एक रीयल टाइम मूट मेमोरियल दिया गया और उन्हें हल करने के लिए कहा गया।
आरंभ में डीन अकादमिक डॉ. आलोक भट ने मुख्य वक्ता का स्वागत करते हुए स्वागत वक्तव्य दिया। विधि संकाय की डीन डॉ. शोभा सिंह ठाकुर ने अतिथि व्याख्यान का संयोजन किया।
कार्यक्रम का समन्वय सहायक प्राध्यापक सुश्री आस्था चतुर्वेदी और सुश्री संपदा बैस द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने प्रश्न भी पूछे, विशेषज्ञ ने प्रश्नों के उत्तर देकर विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं को शांत किया। यह अतिथि व्याख्यान विद्यार्थियों के लिए सीखने का अवसर साबित हुआ, जिससे उन्हें मूट कोर्ट प्रतियोगिताओं में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए आवश्यक तकनीकें सीखीं।
व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने और विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्राप्त करके, विधि छात्र भविष्य की कानूनी चुनौतियों से बेहतर तरीके से निपट सकेंगे। इस अवसर पर विधि विभाग के समस्त प्राध्यापकों के साथ साथ एलएलबी और पंच वर्षीय एलएलबी के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।