दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 16 अक्टूबर। नगरपालिका में संतोषजनक राजस्व की वसूली नहीं होने के कारण सोमवार को मुख्य नगरपालिका अधिकारी नेतराम चन्द्राकर ने नाराजगी जताते हुए पालिका के समस्त सहायक राजस्व निरीक्षक एवं वार्ड प्रभारियों की आवश्यक समीक्षा बैठक ली गई। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने राजस्व वसूली को लेकर कड़े निर्देश जारी किए, जिसके तहत सभी बड़े बकायादारों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर कुर्की करने की कार्रवाई एवं नल कनेक्शन काटने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने नगर के लोगों से अपील भी की है कि वे समय पर समस्त टैक्स जमा कर सहयोग करें।
गौरतलब है कि उप मुख्यमंत्री के द्वारा विभागीय समीक्षा बैठक में दिए गये निर्देश के अनुसार निकाय में राजस्व वसूली 35 प्रतिशत से अधिक किये जाने हेतु नगरीय निकाय को निर्देश दिए गये हैं।
बैठक में राजस्व प्रभारी अविनाश देवांगन सहित समस्त सहायक राजस्व निरीक्षक एवं वार्ड प्रभारी उपस्थित थे।