दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 16 अक्टूबर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक वेस्ट से बेस्ट यानी जिन चीजों को हम बेकार समझकर फेंक देते हैं, उससे भी अच्छी आकर्षक कलाकृतियां बनाई जा सकती है, इसी को साधारण भाषा में कबाड़ से जुगाड़ कहा जा रहा है।
नगर निगम भिलाई के विभिन्न गार्डनों में अनुपयोगी सामानों को लेकर उपयोगी कार्य किया गया है। खाली पड़े पुराने टायर, कुर्सी, सामग्री आदि को मिलाकर उसी को आकर्षक रूप देकर कहीं कुर्सी बनाया गया, झुला बनाया गया, सजावट का सामान बनाया गया। जो आज आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।
आयुक्त बजरंग दुबे ने स्वयं पहल की, गार्डन में काम कर रहे कर्मचारियो, स्व-सहायता समूह की महिलाओं को इसके लिए प्रेरित किये है। इसमें उद्यान अधिकारी तिलेश्वर साहू भी बड़चडक़र हिस्सा ले रहे है। आयुक्त का कहना है कि जो सामान हमारे लिए अनुपयोगी था उसी को आज पेंट करके, उसमे कुछ जोडक़र अच्छा सुन्दर आकर्षक दिखने वाला सामग्री बन गया है। सब कुछ किया गया है निगम के ही कर्मचारियों द्वारा। बस सकारात्मक पहल की जरूरत होती है।