दुर्ग

बाक्सिंग में मीनाक्षी को स्वर्ण व टेमेश्वरी ने जीता रजत पदक
14-Oct-2024 2:39 PM
बाक्सिंग में मीनाक्षी को स्वर्ण व टेमेश्वरी ने जीता रजत पदक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 14 अक्टूबर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहंडोर की बेटियों ने नेताजी सुभाष स्टेडियम रायपुर में आयोजित 24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में 19 वर्ष बालिका में मीनाक्षी ने 46-48 वजन समूह में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं 17 वर्ष बालिका में टेमेश्वरी ने 44-46 वजन समूह में रजत पदक हासिल की है। स्वर्ण पदक के साथ मीनाक्षी का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। उनके प्रशिक्षक हिमांशु कुमार पीटीआई, एनआईएस बॉक्सिंग कोच हैं।

गांव के बेटियों की इस उपलब्धि पर गांव के सरपंच  पुरुषोत्तम मढरिया, शाला विकास समिति के अध्यक्ष  चित्रांगद मढरिया, विद्यालय के प्राचार्य  केके आडिल, प्रभारी प्राचार्य नीलेश्वर साहू,  दुलार सिंह ठाकुर,  गंगा वर्मा,  अनीता चंद्राकर, संतोष साहू, योगिता साहू, मीनाक्षी बेलचंदन, एवं विद्यालय स्टाफ ने उन्हें बधाई दी है।


अन्य पोस्ट