दुर्ग
ज्योत जवारा विसर्जन में शामिल हुए विधायक गजेंद्र
13-Oct-2024 3:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग। शारदीय नवरात्र के आखिरी दिन घरों व शीतला मंदिरों में रोपित फुलवारी का विर्सजन किया गया। चंडी मंदिर से निकले जंवारा विसर्जन में विधायक गजेंद्र यादव शामिल हुए। सेवा जसगीत की धुन पर नाचते-गाते बाजे की थाप पर झूमते भक्तों ने श्रद्धा के साथ ज्योत जंवारा विसर्जन किए। नौ दिनों तक मां दुर्गा की उपासना के बाद आज ज्योत जंवारा विसर्जन यात्रा निकाली गई, जिसमें विधायक गजेंद्र यादव पूरे समय यात्रा रहे और विसर्जन देखने पहुंचे नागरिकों का अभिवादन करते रहे और तालाब में जंवारा विसर्जन में सहयोग किए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे