दुर्ग

दुर्गा उत्सव समिति के कार्यक्रम में अनुज संग झूमा शहर
10-Oct-2024 4:05 PM
दुर्गा उत्सव समिति के कार्यक्रम में अनुज संग झूमा शहर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 10 अक्टूबर। गंजपारा दुर्गा उत्सव समिति के 57 वां वर्ष में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सुपर स्टार पद्मअनुज शर्मा का कार्यक्रम अनुज शर्मा नाइट रात्रि 9 बजे मां विणाधारणी के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ अतिथियों के स्वागत सत्कार एवं उद्बोधन के साथ गणेश वंदना से प्रारंभ हुआ। आयोजन में कार्यक्रम के अतिथि पुलिस महानिदेशक रामगोपाल गर्ग, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला, राजेन्द्र साहू, देवलाल ठाकुर, पायल जैन, कमलनारायण रूंगटा, संतोष रूंगटा उपस्थित थे। स्वागत भाषण विवेक मिश्रा व आभार व्यक्त रवि पिडियार ने किया।

अनुज शर्मा ने मंच में आते हैं माता के भजनों से एवं जस गीत ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरा दुर्गा पंडाल अनुज शर्मा के गीतों पर झूम उठा। कार्यक्रम में संजय रूंगटा, विनित जैन, किशोर जैन, शैलेश तिवारी, सतीश कश्यप, विवेक मिश्रा, मुकेश राठी सहित पूरी समिति के सदस्य ने कार्यक्रम के बल बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में नगरवासियों सहित विभिन्न जिलों से आए हुए लोगों ने पूरा आनंद लिया।


अन्य पोस्ट