दुर्ग

गरुड़ विवाद-शंकर विष्णु संवाद की झांकी देखने उमड़ी भीड़
10-Oct-2024 4:03 PM
गरुड़ विवाद-शंकर विष्णु संवाद की झांकी देखने उमड़ी भीड़

दुर्ग, 10 अक्टूबर। प्रदेश में दुर्गाधाम के नाम से जाने जाने वाला दुर्ग में माता दुर्गा के भव्य पंडाल झांकी सजावट मूर्ति देखने सैकड़ों वर्षों से पूरे देश को लोग आते है। दुर्ग में दुर्गा पूजा का विशेष स्थान है। जगह जगह माता के पंडाल बने है जिसमें अनेकों स्थान में माता दुर्गा की अद्भुत मूर्ति एवं आकर्षित झांकी देखनो को मिलती है। दुर्ग की दुर्गा की बात हो और सत्तीचौरा का नाम न आये ऐसा नहीं हो सकता। पिछले 48 वर्षों से सत्तीचौरा में क्वांर नवरात्र पर्व में मां दुर्गा की 18 भुजाओं वाली माता की मूर्ति रखी जाती है, जिसका प्रतिदिन श्रृंगार किया जाता है जोकि पूरे प्रदेश के एकमात्र स्थान पर होता है। समित्ति के अर्जित शुक्ला ने बताया कि सत्तीचौरा में इस वर्ष माता की अलौकिक मूर्ति के साथ साथ चलित झांकी भी रखी गयी है, जिसमें गरुड़ बसुखिनाथ का विवाद एवं शंकर विष्णु संवाद दर्शया गया है।

   समित्ति के ईशान शर्मा ने बताया कि सत्तीचौरा माँ दुर्गा मन्दिर में क्वांर नवरात्र पर्व में मन्दिर परिसर की विशेष साज-सज्जा करवाई गई है। इस वर्ष माता जी की मूर्ति मेघु मानिकपुरी एवं प्रतिदिन श्रृंगार हेमंत मानिकपुरी कर रहे है।

पण्डाल सजावट चक्रधारी टेंट लाइट सजावट जयदुर्गा लाइट एवं चलित झांकी भगत आर्ट एवं  राहुल गुप्ता द्वारा एवं फूल सजावट आकाश भिलाई द्वारा की गयी है।


अन्य पोस्ट