दुर्ग

दुर्ग, 9 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय स्तर से लेकर बूथ स्तर तक चल रही सदस्यता अभियान को लेकर विधायक गजेंद्र यादव ने 10 हजार सदस्य बनाने के लक्ष्य को पूर्ण कर लिए है।
इसके लिए उन्होंने जनता और कार्यकर्त्ताओं का आभार जताया। अपने विधानसभा क्षेत्र में जनता के बीच पहुंचकर उन्हें भाजपा की सदस्यता बनवाते हुए दुर्ग विधानसभा में 46912 से अधिक सदस्य बनवा चुके हैं। उन्होंने समस्त कार्यकर्ताओं से अपील की है कि 15 अक्टूबर तक अभियान के तहत सदस्य बनाने कार्य करते रहे।
कार्यकर्ताओं की टीम के साथ सुबह शाम अलग अलग शेड्यूल बनाकर सदस्यता अभियान को लेकर विधायक यादव स्वयं मैदान में उतरकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन कर रहे हैं। प्रदेश द्वारा निर्धारित सदस्यता एवं पार्टी द्वारा दिए गए लक्ष्य को पार करने के लिए कार्यकर्ताओं आवश्यक दिशा निर्देश भी दे रहे है। विधायक गजेंद्र यादव ने दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के पुराना बस स्टैंड, कातुलबोर्ड, पोटिया, बोरसी कॉलोनी, सुभाष नगर, सिंधी कॉलोनी, बघेरा, ग्रीन चौक, विद्युत नगर, पद्मनाभपुर, पुलगांव, शक्तिनगर, नयापारा, गयानगर, उरला, इंदिरा मार्केट, शीतला सब्जी मंडी, गणपति विहार, मीनानगर एवं व्यापारीगण एवं प्रतिष्ठानों में पहुंचकर नागरिकों से संपर्क कर भाजपा से जुडऩे की अपील करते हुए स्वयं ही अपने रेफरल कोड से भाजपा का सदस्यता ग्रहण करवा रहे हैं।