दुर्ग

दुर्ग, 9 अक्टूबर। खनिज महकमा की टीम ने बीती रात जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर कार्रवाई की। इस दौरान अवैध खनिज परिवहन करते 5 हाइवा पकड़ाए। इन वाहनों पर विभाग द्वारा खनिज एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई करते हुए डेढ़ लाख रुपए जुर्माना प्रस्तावित किया गया।
जिले में रात्रि के समय धड़ल्ले से अवैध खनिज परिवहन किए जाने की अक्सर शिकायत मिलती रहती है अवैध खनिज परिवहन पर लगाम लगाने कलेक्टर ने विभाग के अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला खनिज अधिकारी दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में रात भर खनिज महकमा की टीम ने विभागीय अधिकारी दीपक तिवारी के नेतृत्व में अलग अलग क्षेत्रों में दबिश देकर जांच की।
इस दौरान रात्रि 1-2 बजे के बीच मचांदूर थाना अंतर्गत गुढिय़ारी व आसपास क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर बिना रायल्टी पर्ची के 4 हाइवा में खनिज परिवहन करना पाया गया। इसी प्रकार नंिदनी थाना क्षेत्र अंतर्गत भी अवैध खनिज परिवहन करते 1 हाइवा पकड़ाया इन सभी वाहनों को खनिज सहित जब्त कर संबंधित थाना परिसर में पुलिस अभिरक्षा में खड़े किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक अवैध खनिज परिवहन करते पकड़े गए वाहनों में सीजी 07 सीएम 0099 , सीजी 07 सीपी 7051, सीजी 08 एडब्ल्यू 2217, सीजी 08 एटी 9511 एवं सीजी 07 सीडी 1271 शामिल है। इनमें तीन वाहन में चूना पत्थर एवं 2 में रेत का अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था।