दुर्ग

लोहारीडीह घटना के विरोध में साहू समाज का धरना
08-Oct-2024 2:20 PM
लोहारीडीह घटना के विरोध में साहू समाज का धरना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 8 अक्टूबर। लोहरीडीह कवर्धा की घटना के विरोध में जिला साहू संघ के युवा प्रकोष्ठ द्वारा हिन्दी भवन के सामने धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में निर्दोष 70 लोगों की तत्काल रिहाई, मृतक परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी एवं एक करोड़ का मुआवजा, सभी पीडि़त परिवार के लोगों को उचित भोजन, चिकित्सा व्यवस्था, दोषी प्रशासनिक लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

धरना में प्रमुख रूप से जिला साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के मुकेश साहू, कुलदीप साहू, सुनील साहू, हर्ष साहू, नवीन साहू, कुलेश्वर प्रसाद साहू, धनंजय साहू, पोषण साहू, प्रीति साहू, हरीश साहू, भूपेंद्र साहू, प्रिया साहू, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू, पूर्व विधायक अरुण, महापौर धीरज बाकलीवाल, रघुवीर साहू, राकेश साहू, सतीश देवांगन, विक्रम साहू, उमेश साहू सहित अन्य लोग शामिल हुए।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन का नवीन कार्यालय नगर निगम रोड उतई में संचालित

दुर्ग, 8 अक्टूबर। उप संचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन कार्यालय का संचालन पूर्व में जिला बुनकर संघ संतराबाड़ी में किया जा रहा था।

 

खाद्य एवं औषधि प्रशासन दुर्ग का नवीन कार्यालय गांधी पुतला के पास नगर निगम रोड उतई टेम्पो स्टैण्ड के पास संचालित किया जा रहा है।


अन्य पोस्ट