दुर्ग

पद्मनाभपुर स्टेडियम गरबा उत्सव कल से
07-Oct-2024 3:29 PM
पद्मनाभपुर स्टेडियम गरबा उत्सव कल से

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 7 अक्टूबर। महापौर धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में दुर्ग नवनिर्माण समिति द्वारा पद्मनाभपुर स्टेडियम में 8 व 9 अक्टूबर को गरबा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार काजल श्रीवास, आस्था शर्मा, ज्योत्सना ताम्रकार एवं एंकर के रूप में निकिता चौहान छत्तीसगढ़ फिल्म के बाल कलाकार दर्शन जैन व रोनित रॉय विशेष रूप से शामिल होंगे। पूरे कार्यक्रम में जबलपुर बैण्ड पार्टी की प्रस्तुति आकर्षक रहेगी।

इस कार्यक्रम में दुर्ग शहर के विभिन्न वार्डों से हजारों महिलाओं को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में समस्त नेतागण, समाज सेवी एवं अधिकारीगण भी शामिल होंगे। महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि गरबा का मुख्य उद्देश्य देवी दुर्गा की आराधना करना है। इस नृत्य के द्वारा देवी की गर्भित ऊर्जा और शक्ति को प्रकट किया जाता है । गरबा के गोलाकार रुप को ब्रम्हाण्ड के निरन्तर चक्र का प्रतीक माना गया है। मां दुर्गा की कृपा और उनका आशीर्वाद पूरे शहरवासियों पर बना रहे इसलिए यह आयोजन किया जा रहा है। गरबा उत्सव के लिए निगम महापौर धीरज बाकलीवाल व उनकी टीम द्वारा जोरदार तैयारी की जा रही है।


अन्य पोस्ट