दुर्ग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 3 अक्टूबर। विगत 39 वर्षों से दुर्गोत्सव समिति गयाबाई स्कूल के सामने गयानगर द्वारा नवरात्रि पर्व का आयोजन के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता रहा है।
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समिति द्वारा नवरात्रि पर्व में मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना का आयोजन धूमधाम से किये जाने का निर्णय लिया गया है। इस हेतु समिति की बैठक में अध्यक्ष बी.पी. पाण्डेय, कार्यकारी अध्यक्ष देवकुमार देवांगन, उपाध्यक्ष आशीष महाराज, तुलाराम सिन्हा एवं राहुल अग्रवाल, सचिव कमल सोनी, सह सचिव कमल गजपाल, अक्षय सोनी, राजा उपाध्याय कपिल तासकार तथा कोषाध्यक्ष लक्ष्मीकांत एवं प्रमुख संरक्षकगण अशोक तिवारी, बिरेन्द्र महाराज, फुलचंद गुप्ता, नरेन्द्र बंजारे, दिनेश देवांगन, श्याम टावरी, प्रदीप गजपाल, धिरेशचन्द्र श्रीवास्तव, शिव सिन्हा, भरत भाई, निर्मल जैन, प्रकाश रंजन अग्रवाल, सुरेश टावरी, देवानंद सोनी एवं अन्य उपस्थित थे। समिति द्वारा 7 अक्टूबर को 11001 दीपों से महाआरती, 8 अक्टूबर को ज्योति विद्या जस झांकी परिवार गरियाबंद द्वारा आयोजित जस झांकी का कार्यक्रम एवं 9 अक्टूबर को लोकरंग अर्जुन्दा छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।