दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 1 अक्टूबर। फुटकर फुटपाथी वर्ग को संस्था द्वारा सहाकारिता के माध्यम से आगे बढ़ाना पुनित कार्य है। गजेन्द्र यादव विधायक जिला अल्प संख्यक बचत सहकारी साख समिति मर्यादित पुराना बस स्टैण्ड दुर्ग की 24 वीं वार्षिक आमसभा गजेन्द्र यादव विधायक शहर विधान सभा के मुख्य अतिथ्यि प्रीतपालन बेलचंदन,रौनक जमाल, कैलाश चंद बरमेचा, राजेन्द्र पाल भाटिया, विशिष्ट अतिथि की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ वार्षिक प्रतिवेदन प्रबंधक बी.आर. श्रीवास ने प्रस्तुत किया। रऊफ कुरैशी संस्था अध्यक्ष ने अतिथियों व अंशधारकों को स्वागत करते हुए जानकारी दी कि संस्था द्वारा सत्र 2023-24 में वार्षिक टर्न ओव्हर (आर.डी.) 2874.23 लाख कार्यशील पूंजी 456.86 लाख, आमनते 335.97 लाख, बैंक डिपाजिट 352.36 लाख ऋण वितरण 65.45 लाख, ऋण वसूली 85.61 लाख, शेश ऋण 124.67 लाख, फण्ड निधिया 95.47 लाख, अधिवृत्त अंशपूंजी 1 करोड़ सदस्य अंशपूंजी 25.52 लाख आय 34-19 लाख, संचित लाभ 41.16 लाख, फण्ड प्रावधान 8.35 लाख रू. की वर्तमान स्थिति तथा सदस्य संख्या व अमानतदारों में बढ़ोतरी कर ए वर्ग की आडिट पात्रता हासिल की है। इस हेतु संस्था सदस्यों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए, अशंधारकों को 5 प्रतिशत लाभांश देने की घोषणा की जिसका स्वागत हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रीतपाल बेलचंदन ने सहकारिता पर विस्तार से व्याख्यान दिया। संस्था को सहकारी रत्न व उत्कृश्ट कार्य का सम्मान उनके कार्यकाल में प्राप्त हुआ था। विगत 5 साल तक कोई भी पुरूस्कार आवेदन नहीं दिया गया दुख का विषय है। रौनक जमाल, कैलाश चंद बरमेचा ने भी सभा को संबोधित किया ।
इस अवसर पर हाजी हनीफ भिण्ढसरा, नजहत परवीन, बहादुर अली थरानी, मकबुल अली , मंजुर अंसारी, नदीम आजमी, राज खोखर, आसीफ अली, तबरेज खान, नसीम फारूक, अबरार पुवार, वसीम कुरैशी, योगिता सैनी, अब्दुल हफीज, सुनीता यादव, रमा बाई यादव, मुमताज बानो, आमीन खोखर, राजिया अशरफी इत्यादि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बहादुर अली थरानी आभार शम्मुद्दीन थरानी ने किया।