दुर्ग

छत्तीसगढ़ अब अपराध का गढ़ बन गया-अय्यूब खान
30-Sep-2024 4:02 PM
छत्तीसगढ़ अब अपराध का गढ़ बन गया-अय्यूब खान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 30 सितंबर।
प्रदेश कांग्रेस सचिव अय्यूब खान ने बताया कि छत्तीसगढ़ पिछले 9 महीनों से भाजपा के शासनकाल में गंभीर संकट से गुजर रहा है। अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ा है, और महिलाओं की सुरक्षा पर सवालिया निशान लग गए हैं। हाल की घटनाएं, जैसे बलौदा बाजार में निर्दोष लोगों की गिरफ्तारी , कांग्रेस के विधायक सहित प्रदेश बहुत से कांग्रेसी नेता अन्याय पुर्ण गिरफ्तारी, एवं और कवर्धा में साहू समाज के तीन युवाओं की दुर्भाग्यपूर्ण मौत, सरकार की विफलता को उजागर करती हैं। 

शांति का टापू कहे जाने वाला छत्तीसगढ़ अब अपराध का गढ़ बन गया है, आए दिन अपराध के नए-नए किस्से सुनने और देखने को मिलते हैं। जनता का सरकार की गूंगी-बहरी भूमिका से भरोसा टूट गया है। इन्हीं घटनाओं और विफलताओं के खिलाफ आवाज उठाने तथा प्रदेश में पुन: सामाजिक समरसता और शांति स्थापित करने के उद्देश्य से कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा की शुरुआत की। यह छह दिन की पदयात्रा 125 किमी का सफर तय करते हुए 2 अक्टूबर को रायपुर के गांधी मैदान में समाप्त होगी।

गिरौदपुरी की तपोभूमि से इस न्याय यात्रा का आगाज किया गया। बाबा गुरु घासीदास के आशीर्वाद और तिरंगे को सलामी देकर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इस यात्रा की शुरुआत की।

इस यात्रा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, वरिष्ठ नेता टीएस बाबा,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी जन संपत कुमार, एस जरिता, विजय जांगिड़, राज्यसभा सदस्य फूलो देवी नेताम ,विधायक संदीप साहू,पूर्व विधायक अरुण वोरा, विकास उपाध्याय, अनिला भेडिय़ा, प्रभारी संगठन मलकीत सिंह गेंदू सहित प्रदेश पधाधिकारी, जिला अध्यक्ष, सेवादल, ब्लॉक अध्यक्ष, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई एवं प्रदेश भर के कांग्रेस विधायक प्रदेश शामिल हुए।
 


अन्य पोस्ट